AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खेत में फसल का उत्पादन बढ़ा, साथ में क्वालिटी भी अच्छी हुई !
सफलता की कहानीदिव्य भास्कर
खेत में फसल का उत्पादन बढ़ा, साथ में क्वालिटी भी अच्छी हुई !
फसलों में देशी अर्क (आक, धतूरा, नीम के पत्ते, अरनी, ढकणी खोखरु, जंगली तुलसी के मिश्रण का रस) व गोमुत्र का उपयोग उसके लिए वरदान साबित हुआ है। इसके उपयोग से उसके खेत में न सिर्फ फसल का उत्पादन बढ़ा है बल्कि अनाज, फल आदि की क्वालिटी भी उसको अच्छी मिल रही है। इस तरह का नया प्रयोग करने पर उसको आर्थिक रूप से भी फायदा मिल रहा है। देलसर के किसान धर्मवीर ने बताया कि वह पहले अपनी फसलों में कीटनाशकों, डीएपी आदि का उपयोग करता था। इसके बावजूद उसे उत्पादन कम ही मिलता था। इस पर उसने घर पर ही देशी अर्क तैयार करने की ठानी। उसने अपने घर पर करीब 13 हजार रुपए की राशि खर्च कर एक मशीन लगाई। इससे आक, धतूरा, नीम के पत्ते, अरनी, ढकणी खोखरु, जंगली तुलसी आदि का रस निकालकर इसको प्रयोग के रूप में चने की फसल में छिड़काव किया। यह प्रयोग उसके लिए सफल साबित हुआ। चने की फसल दोगुनी होने के साथ ही उसकी क्वालिटी भी अच्छी हुई। बाजार में भाव भी अच्छे मिले। अर्क तीन दिन में होता है तैयार किसान धर्मवीर ने बताया कि आक, धतूरा, नीम के पत्ते, अरनी, ढकणी खोखरु, जंगली तुलसी का अर्कतैयार होने में तीन दिन का समय लगता है। सभी का मशीन के माध्यम से अलग-अलग रस निकाला जाता है। इसके बाद उनको मिश्रित कर दिया जाता है। इस अर्क के फायदे जानकर झुंझुनूं, तोगड़ा, जेजूसर, डाबड़ी आदि जगहों से किसान उसके पास पहुंच रहे हैं। वह इस अर्क को किसानों को 80 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से बेच भी रहा है। अब तक वह करीब डेढ़ से दो क्विंटल अर्क बेच चुका है। गोमुत्र से भी मिल रहा लाभ किसान धर्मवीर गोमुत्र बेच कर भी मालामाल हो रहा है। उसने बताया कि उसके पास विभिन्न नस्लों की 35 गायें है। इनसे प्राप्त गोमुत्र को वह एक कुण्ड में इकठ्ठा करता है। इस गोमुत्र को वह अपने खेत में लगे फलदार पौधों व फसलों में पानी के साथ मिलाकर उपयोग करता है। इससे फसल की गुणवत्ता अच्छी मिल रही है। वहीं बचे हुए गोमुत्र को वह तीन रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एक फाउंडेशन को बेच रहा है। इससे भी उसे हर वर्ष हजारों रुपए की आमदनी हो रही है। उसके खेत में लगे मौसमी के 300, अनार के 20, लेशवा के 30 पेड़ों में भी वह उपरोक्त अर्क व गोमुत्र का उपयोग कर रहा है। 👉 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- दिव्य भास्कर, 👉प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
9
5