AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खेतों में तार फेंसिंग के लिए सरकार देगी 70% सब्सिडी!
कृषि वार्ताBhaskar
खेतों में तार फेंसिंग के लिए सरकार देगी 70% सब्सिडी!
👉फल, सब्जी, मसाले, फूल और औषधि की 40% तक फसल को हर साल जंगली और आवारा जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा, खेतों में इनकाे रोकने के लिए सुरक्षा के उपाय न हो पाने के कारण हो रहा है। इसलिए अब प्रदेश सरकार का उद्यानिकी विभाग खेतों की चेन फेंसिंग (तार फेंसिंग) कराने के लिए किसानों को सहायता के तौर पर 50 से 70% तक सब्सिडी देगा। 👉योजना के पहले चरण में प्रदेश के 20 ब्लॉक (विकासखंड) चिन्हित किए गए हैं, जिनमें ग्वालियर से मुरार को चुना गया है। प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम आने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उद्यानिकी विभाग के इस प्रस्ताव को सरकार से स्वीकृति मिल गई है। अगले दो महीने में इसके लिए काम शुरू होगा। उद्यानिकी मंत्री का दावा- ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य:- 👉कई किसान अधिक खर्च के कारण खेतों को सुरक्षित नहीं कर पाते जिससे उनकी फसलों को जानवर नुकसान पहुंचा देते हैं। इसे सुरक्षित करने के लिए खेतों की चेन फेंसिंग के लिए अब सरकार सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस योजना को तैयार किया था और अब इसे स्वीकृति मिल गई है। मप्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, सरकार किसानों काे चेन फेंसिंग के लिए 70 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। - भारत सिंह कुशवाह, उद्यानिकी मंत्री मप्र शासन! स्रोत:- Bhaskar, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
162
23
अन्य लेख