AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खुशखबरी: स्टेट बैंक किसानों को देगा कम ब्याज पर एग्री गोल्ड लोन!
कृषि वार्ताकृषि पिटारा
खुशखबरी: स्टेट बैंक किसानों को देगा कम ब्याज पर एग्री गोल्ड लोन!
👉🏻SBI किसानों को देगा कम ब्याज पर एग्री गोल्ड लोन, जानें लोन संबंधी पूरी जानकारी:- कोरोना महामारी की वजह से चल रहे लॉकडाउन से लोगों को आर्थिक समस्याएं पेश आ रही हैं और इससे देश के किसान भी परेशान हैं। किसानों की इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए एसबीआई ने शुरू किया है एग्री गोल्ड लोन स्कीम। 👉🏻इस स्कीम के अंतर्गत किसान अपने घरों में रखे सोने के आभूषणों को देकर अपनी आवश्यकता अनुसार लोन ले सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान एसबीआई के इस लोन स्कीम का लाभ 5 लाख से ज्यादा किसानों ने उठाया है। 👉🏻जानें क्या है इस स्कीम की खास बात:- इस स्कीम में सोने के आभूषण जमा करवा कर आवश्यकता अनुसार लोन लिया जाता है। इसके लिए आवेदन देने वाले किसान को अपनी कृषि भूमि की फर्द की कॉपी बैंक में देनी होती है। इसके अंतर्गत मिलने वाले लोन पर 9.95% का वार्षिक व्याज लगेगा। अगर किसान भूमिहीन हो पर उसके नाम पर ट्रैक्टर हो तो उस ट्रैक्टर के आधार पर भी गहने जमा कर लोन लिया जा सकता है। 👉🏻इस स्कीम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें- https://sbi.co.in/hi/web/agri-rural/agriculture-banking/gold-loan/multi-purpose-gold-loan#show अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:- 👉🏻किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकते हैं। 👉🏻इसको योनो ऐप के माध्यम से भी अप्लाई किया जा सकता है, इससे किसानों को लोन लेने में आसानी होगी। 👉🏻यह लोन आपको 5 साल में चुकाना होगा। स्रोत-कृषि पिटारा, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
27
1