AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि वार्तागांव किसान
खुशखबरी! राजस्थान में हुआ उत्तर भारत के सबसे बड़े डेयरी प्लांट का लोकार्पण!
👉🏻 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर डेयरी में लगभग 313 करोड रुपए की लागत से बना दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का लोकपर्ण वर्चुअल माध्यम से किया। अजमेर डेयरी के अनुसार यह प्लांट उत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट है। दूसरी तरफ डेयरी को 100 टन सफेद मक्खन का आर्डर भी मिला है, जो एक रिकॉर्ड है। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, राजस्थान सहकारी अधिनियम 1965 के तहत वर्ष 1972 में रजिस्टरर्ड किया गया था। 👉🏻 अशोक गहलोत ने कहा कि “किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने के लिए राज्य सरकार खाद्य प्रोसेसिंग पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेश में खाद्य प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर अब किसानों को 10 हैक्टेयर तक जमीन को बदलने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डेयरी क्षेत्र के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। 👉🏻 डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि “30 साल पहले देखा गया सपना साकार हुआ है। 1990 में यहां आने के बाद उन्होंने यह सपना देखा था कि अजमेर डेयरी को देश की सर्वोच्च डेयरी के पायदान पर ले जाएंगे। यह सपना आज सभी के प्रयासों से सफल हो गया है।” स्रोत:- गांव किसान, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। इस वीडियो में दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
48
6