AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खुशखबरी: इस तारीख तक किया जायेगा गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान!
कृषि वार्ताकिसान समाधान
खुशखबरी: इस तारीख तक किया जायेगा गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान!
गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान:- 👉🏻गन्ने की खेती करने वाले किसानों को अक्सर इस बात से शिकायत रहती है कि न तो उन्हें गन्ने के उचित दाम मिलते हैं और न ही उन्हें समय पर भुगतान किया जाता है | उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं हरियाणा राज्यों के किसान यह शिकायत करते रहते हैं की चीनी मीलों के द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है | ऐसे में हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों को 10 जुलाई तक सभी बकाया राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है | हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि गन्ना किसानों की बकाया राशि का भुगतान आगामी 10 जुलाई, 2021 तक शत-प्रतिशत कर दिया जाएगा। पिराई सीजन 2020-2021 का किया जायेगा भुगतान:- 👉🏻डॉ बनवारी लाल ने बताया कि हाल ही के पिराई सीजन 2020-2021 के दौरान सहकारी चीनी मिलों ने 429.35 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है जिसकी कुल राशि 1500.83 करोड़ बनती है जिसमें से 1082.16 करोड़ रूपए की राशि गन्ना किसानों को दी जा चुकी है तथा शेष राशि आगामी 10 जुलाई तक अदा कर दी जाएगी । पिराई सीजन 2020-21 में 429.17 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई जबकि पिराई सीजन 2019-20 में 371.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी। 👉🏻वहीँ पिराई सीजन 2020-21 में 41.97 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया जबकि पिराई सीजन 2019-20 में 37.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। सहकारिता मंत्री ने बताया कि पिराई सीजन 2020-21 में 87.59 प्रतिशत क्षमता उपयोग किया गया जबकि पिराई सीजन 2019-20 में 86.13 प्रतिशत क्षमता उपयोग किया गया था। ऐसे ही पिराई सीजन 2020-21 में 36.08 करोड़ रूपए की 7.53 करोड़ यूनिट बिजली बेची गई जबकि पिराई सीजन 2019-20 में 32.19 करोड़ रूपए की 6.83 करोड़ यूनिट बिजली बेची गई थी। स्रोत:- Kisan Samadhan, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍🏻करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
2
1
अन्य लेख