AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खीरे की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग से बचाव के उपाय!
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
खीरे की फसल में डाउनी मिल्ड्यू रोग से बचाव के उपाय!
👉🏻किसान भाइयों खीरे की फसल में मृदुरोमिल आसिता या डाउनी मिल्ड्यू रोग का प्रकोप अधिकतर देखा जाता है। इस रोग से पत्तियों पर कोणीय धब्बे बनते हैं, जो कि बाद में पीले हो जाते हैं| अधिक आर्द्रता होने पर पत्ती के निचली सतह पर मृदुरोमिल कवक की वृद्धि दिखाई देती है| पौधों की पत्तियों का हरित लवक कम हो जाने के कारण पौधे पूरी तरह से भोजन नहीं बना पाते फलस्वरूप पौधों का वृद्धि विकास रुक जाता है। 👉🏻रोकथाम के उपाय:- 1. रोग प्रति रोधी प्रजातियों का प्रयोग करना चाहिए। 2. फसल की रोगग्रस्त लताओं को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए। 3. रोग का प्रकोप अधिक होने पर अजॉक्सीस्ट्रोबिन 23% SC @ 200 मिली० मात्रा प्रति एकड़ की दर से फसल पर छिड़काव करें। स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
14
3