AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खाद असली है या नकली!
समाचारAgrostar
खाद असली है या नकली!
👉उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के कर्वी तहसील के पटेल नगर में इफको की लोकल खाद बेचने वाले घर में कृषि विभाग ने छापेमारी की है. सूचना मिलने पर कृषि विभाग की पूरी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर लोकल खाद बेचने वाले घर में छापेमारी की गई. लेकिन घर का मालिक मौके से फरार हो गया. 👉दरअसल, चित्रकूट के कर्वी तहसील में आने वाले पटेल नगर में एक घर में नकली खाद को इफको की बोरी में भरकर किसानों को बेवकूफ बनाया जा रहा था. इससे किसान ठगी का शिकार हो रहे थे. स्थानीय किसानों का कहना है कि खाद की किल्लत से परेशान होने की वजह से व्यपारी उसका फायदा उठा रहे हैं. 👉स्थानीय किसानों ने बताया कि वो लोग सोसायटी में खाद लेने गए थे लेकिन वहां खाद नहीं मिल रही थी और भीड़ की वजह से लड़ाई होने लगी थी. तभी भीड़ में से एक व्यक्ति ने 50 रुपये महंगे दाम पर खाद बेचने का दावा किया. तब किसान उस व्यक्ति से खाद लेने के लिए तैयार हो गए और 8 बोरी खाद लेकर आ गए. जब किसानों ने फसल बुवाई करने के लिए खाद के बोरे को खोला तो वो चौंक गए. किसान खाद देखते ही समझ गए की उन्हें इफको खाद की जगह नकली खाद दी गई है और उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है. 👉इसके बाद किसानों ने FPO को सूचित किया तो FPO के सीईओ, कृषि विभाग के अधिकारी, पुलिस को सूचित करके पूरी टीम के साथ पहुंचे. लेकिन तब तक व्यापारी फरार हो गया था. हालांकि कृषि विभाग ने नकली खाद के कई बोरियों को बरामद कर लिया। पुरे उत्तर प्रदेश में किसानो को जागरुक होने की हिदायत दी है। और कही पर भी नकली खाद की सुचना मिलने पर अपने नजदीकी कृषि विभाग को सुचना दे। 👉स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
15
1
अन्य लेख