AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खाद्यान्न उत्पादन 28.33 करोड़ टन होने का अनुमान
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
खाद्यान्न उत्पादन 28.33 करोड़ टन होने का अनुमान
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि चालू फसल सीजन 2018-19 के तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार कुल खाद्यान्न उत्पादन 28.33 टन होने का अनुमान जो दूसरे आरंभिक अनुमान 27.74 करोड़ टन से ज्यादा है। चालू सीजन में चावल का उत्पादन बढ़कर 11.56 करोड़ टन होने का अनुमान है जो दूसरे आरंभिक अनुमान के बराबर है। गेहूं का उत्पादन चालू रबी में रिकार्ड 10.12 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि दूसरे आरंभिक अनुमान में गेहूं के उत्पादन का अनुमान 9.91 करोड़ टन था।
दलहन का चालू फसल सीजन 2018-19 के तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार उत्पादन 232.2 लाख टन होने का अनुमान है। मक्का का उत्पादन 278.2 लाख टन होने का अनुमान है। चालू फसल सीजन में चना का उत्पादन 100.9 लाख टन और अरहर का उत्पादन 35 लाख टन होने का अनुमान है। तिलहन में सोयाबीन का उत्पादन तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार 137.4 लाख टन और सरसों का 87.8 लाख टन होने का अनुमान है। मूंगफली का उत्पादन 65 लाख टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन 275.9 लाख टन होने का अनुमान है। स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 3 जून 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
31
0