AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
विडिओअन्नदाता कार्यक्रम
खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण के उपाय!
खरपतवार फसलों के साथ प्रकाश, स्थान, नमी तथा पोषक तत्वों के साथ स्पर्धा करते हैं, यह प्रतिस्पर्धा प्रारंभिक अवस्था में अधिक होती है। जिसमें फसल की बढ़वार अत्यधिक प्रभावित होती है जिससे अन्तत: उपज में गुणात्मक नुकसान पहुंचता है। उपज में कमी के साथ-साथ खरपतवार फसल की गुणवत्ता में कमी लाते हैं, तथा इनके नियंत्रण से उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त नहीं होता है। इसके साथ-साथ खरपतवार कीट एवं रोग के संरक्षक का कार्य करते हैं। इन खरपतवारों को जानवरों के द्वारा खाने पर उनके उत्पाद की गुणवत्ता में भी कमी आती है। अत: खरपतवारों का फसल के प्रतिस्पर्धा को रोकना बहुत ही आवश्यक है। अनुसंधान परिणाम में यह पाया गया है कि खरपतवार सामान्यत: हमारे फसलों में 35-38 प्रतिशत तक उत्पादन में कमी लाते हैं। जबकि कुछ फसलों में यदि खरपतवार नियंत्रण सही समय पर नहीं किया जाये तो शत – प्रतिशत तक उत्पादन में कमी पाई गई है। इनको नियंत्रित करने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
स्रोत:- अन्नदाता किसान भाइयों इस वीडियो में दी गई जानकारी यदि आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
43
0
अन्य लेख