AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोचक तथ्य!
मजेदारWeb Duniya
क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोचक तथ्य!
👉🏻मित्रों आप सब जानते हैं इस साल का वर्ल्ड कप अब शुरू होने वाला हाँ, आज इस लेख में हहम आपको वर्ल्ड कप के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, आइये जानते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप के कुछ रोचक तथ्य- - वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई थी। पहले वर्ल्ड कप में आठ टीमों के बीच में कुल 15 मैच हुए थे। - वर्ल्ड कप में न्यूट्र्ल अंपायर 1987 में पहली बार खड़ा किया गया। - 1987 में ओवरों की संख्या 60 से घटाकर 50 कर दी गई थी। इस वर्ल्ड कप की भारत और पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रुप से मेजबानी की गई थी और दोनों ही देशों में दिन में होने वाली रोशनी के कम समय के चलते यह निर्णय लिया गया था। - तीसरे अंपायर द्वारा निर्णय देने की शुरुआत 1992 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई श्रंखला के साथ हुई। - खिलाड़ियों के कपड़ो को उनके नाम सहित रंगीन 1992 में किया गया। - सचिन तेंदुलकर ऐसे पहले खिलाड़ी थे जिन्हें तीसरे अंपायर के निर्णय से रन आउट करार दिया गया था। - 2003 में शोएब अख्तर ने पहली बार क्रिकेट इतिहास की सर्वाधिक गति, जो कि 100 mph थी, से गेंद फेंकी थी। - सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में 8 बार मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीत चुके हैं। - रिकी पोटिंग ने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 46 मैच खेले हैं। - 1975 में खेले गए वर्ल्ड कप में पूर्व अफ्रीका की टीम भी शामिल थी। - 1979 के वर्ल्ड कप में पूर्व अफ्रीका के स्थान पर कनाडा की टीम ने हिस्सा लिया। स्त्रोत:- WEBDUNIA 👉🏻प्रिय किसान भाइयों दी गयी उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
7
1
अन्य लेख