AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कोरोना वायरस के कारण कपास, बासमती और सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई
कृषि वार्ताAgrostar
कोरोना वायरस के कारण कपास, बासमती और सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई
नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। चीन के बाद यह वायरस ईरान सहित अन्य देशों में भी पांव पसार रहा है, जिसकी वजह से कृषि क्षेत्र में भी मंदी दिखाई दे रही है। पिछले एक महीने में चावल, कपास और सोयाबीन की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। _x000D_ फरवरी की शुरुआत से, थोक बाजार में कपास और सूती धागे की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। बासमती चावल की कीमतों में 10 फीसदी और सोयाबीन की कीमतों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, बंदरगाहों पर लगभग 60,000 टन चावल पड़ा हुआ है। इसी तरह सोयाबीन के निर्यात में गिरावट आई है। पिछले दो महीनों से सोयाबीन की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारत हर साल 15-20 लाख टन सोयाबीन मील का निर्यात करता है। ईरान इसकी 25 प्रतिशत तक खरीद करता है। अगर हालात नहीं सुधरे तो सोयाबीन की दरों में 5 फीसदी की गिरावट आएगी। _x000D_ स्रोत - Agrostar, 4 मार्च 2020 _x000D_ इस महत्वपूर्ण खबर को लाइक और शेयर करें।_x000D_
576
0
अन्य लेख