AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कोटा की मिट्टी में हो रही केसर की खेती
कृषि वार्ताAgrostar
कोटा की मिट्टी में हो रही केसर की खेती
राजस्थान के कोटा जिले के किसानों ने आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके केसर की खेती की है। इससे किसानों को काफी अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है। कोटा के फतेहपुर निवासी किसान रंगलाल सुमन ने विषम परिस्थितियों के बाद भी केसर की खेती करके अन्य किसानों को प्रेरित किया है। वर्तमान में रंगलाल के खेत में केसर के फूल काफी तेजी से उग रहे है। इन फूलों की तुड़ाई का कार्य शुरू हो गया है। रंगलाल आधा किलो तक फूलों की तुड़ाई कर चुके हैं। रंगलाल का कहना है कि केसर के बीज को लगाने से उनको काफी अच्छी आमदनी हुई है।
9
0
अन्य लेख