AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नए गोदाम का लोकार्पण और कही ये बात!
कृषि वार्ताAgrostar
कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नए गोदाम का लोकार्पण और कही ये बात!
👉🏻उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीते दिन यमुनापार इलाके में नवीन मंडी स्थल सिरसा में बीजीआरईआई योजना (BGREI Scheme) के तहत 90 लाख की लागत से हरित क्रान्ति लाओ योजना के अन्तर्गत नवनिर्मित एक हजार मिट्रिक टन क्षमता के बीज गोदाम का लोकार्पण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा किसान बिना किसी किराए के 1 महीने तक इस गोदाम में अपनी अनाज रख सकते हैं। 👉🏻कृषि सुधार कानून से किसानों के जीवन में आएगा बदलाव:- उन्होंने कहा है कि कृषि सुधार कानून लाकर पीएम मोदी किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना चाहते हैं। इन कृषि सुधार कानूनों से किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। 👉🏻किसानों के साथ खड़ी है सरकार:- कृषि मंत्री का कहना है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है, लेकिन कुछ बिचौलिये किसानों को लगातार गुमराह कर रहे हैं, जिससे ये गतिरोध बना हुआ है। इस मौके पर श्री शाही ने सिरसा मंडी में आयोजित किसान मेले का भी उद्घाटन किया। स्रोत-Agrostar, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
13
0
अन्य लेख