कृषि वार्ताAgrostar
कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करना जरूरीः उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि कृषि क्षेत्र की समस्या को कम करने के लिए प्रत्येक संबंधित व्यक्ति को एक साथ आने की जरूरत है। वेंकैया नायडू ने विजयवाड़ा में एक बैठक में किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
नायडू ने कहा कि किसानों को सक्षम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करना जरूरी है जैसे, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास, अधिक संख्या में गोदामों की व्यवस्था, कोल्ड स्टोरेज, पानी और बिजली की आपूर्ति में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।