AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कुसुम योजना: सोलर पंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया!
कृषि वार्ताAgrostar
कुसुम योजना: सोलर पंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया!
👉🏻 अगर आप एक किसान है, तो आपके लिए यह खबर पढ़ना बहुत ज़रूरी है। दरअसल, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कुसुम योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। अब किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तक की थी। 👉🏻 सभी जानते हैं कि आज भी कई किसान भाई खेतों में सिंचाई की उचित व्यवस्था न होने की परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की किसान उर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (कुसुम) योजना बहुत महत्वाकांक्षी मानी जाती है, क्योंकि यह योजना सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले सभी डीजल/बिजली के पंप को सोलर ऊर्जा से चलाने के लिए बनाई गई है। कुसुम योजना क्या है? 👉🏻 किसानों को सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित करने के लिए 10% राशि का भुगतान करना होगा। 👉🏻 केंद्र सरकार किसानों को बैंक खाते में सब्सिडी देती है। 👉🏻 सौर ऊर्जा के लिए प्लांट बंजर भूमि पर लगाए जाते हैं। 👉🏻 बैंक किसानों को लोन के रूप में 30% राशि देती है। 👉🏻 सोलर पंप की कुल लागत पर 60% की सब्सिडी दी जाती है। कुसुम योजना के फायदेमंद 👉🏻 इस योजना से देशभर के किसानों को दो तरह से लाभ मिलता है। एक तो उन्हें सिंचाई के लिए फ्री में बिजली मिल जाती है और दूसरे ये कि किसान अतिरिक्त बिजली बनाकर ग्रिड को भेज सकते हैं। इससे किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। खास बात यह है कि किसानों को सौर ऊर्जा उपकरण लगवाने के लिए सिर्फ़ 10% राशि का भुगतान करना होता है। बाकी राशि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को बैंक खाते में सब्सिडी के तौर पर भेजी जाती है। इतना ही नहीं, कुसुम योजना के तहत बैंक किसानों को लोन के रूप में 30% राशि मिलती है, तो वहीं केंद्र सरकार किसानों को सब्सिडी के रूप में सोलर पंप की कुल लागत का 60% देती है। कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 👉🏻 सबसे पहले कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://kusum.online/ पर जाना होगा। 👉🏻 इसके बाद होम पेज खुलकर आएगा, यहां आवेदन करने के लिए क्लिक करें और Kusum Scheme का फॉर्म सही जानकारी के साथ भरें। 👉🏻 फॉम भरने के दौरान मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सही दें। सभी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 👉🏻 जब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाए, तो Kusum Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन (login) करें। 👉🏻 अब कुसुम सोलर योजना के अंतर्गत भारे गए फॉर्म को सबमिट कर दीजिए। 👉🏻 इस तरह आवेदन पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 👉🏻 अगर किसी किसान भाई को कुसुम योजना के बारे में अधिक जानकारी लेनी है, तो वह https://mnre.gov.in/# पर जाकर विजिट कर सकते हैं। स्रोत:- Agrostar, 21 Nov 2020, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें।
91
0