AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों पर आधारित होगा बजट!
कृषि वार्ताएग्रोवन
किसानों पर आधारित होगा बजट!
मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट 1 फरवरी, 2019 को लोकसभा में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों से संबंधित कुछ महत्तवपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है। साथ ही मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए कुछ आकर्षक योजनाएं होने की भी संभावना है। मध्यम वर्ग के लिए आय सीमा बढ़ाने और उन्हें होम लोन से भी आराम मिल सकता है। आम चुनाव से पहले पेश किया जाने वाला यह एक अंतरिम बजट होगा। जिसके लिए संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली यह अंतरिम बजट पेश करेंगे। इसके बाद होने वाले आम चुनावों में चुनकर आई नई सरकार पूरा बजट पेश करेगी। अंतरिम बजट के लिए वित्त मंत्रालय की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आम चुनावों की पृष्ठभूमि पर आगामी बजट में मध्यम वर्ग और नौकरी चाहने वालों को कई रियायतें देने की भी संभावना है। संदर्भ - अॅग्रोवन, 11 जनवरी 2019
115
0