AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों को मिलेगा फसल नुक्सान का लाभ!
योजना और सब्सिडीAgrostar
किसानों को मिलेगा फसल नुक्सान का लाभ!
🌱किसानों की फसलों को वर्षा एवं कीट रोगों के प्रकोप से काफी नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए राजस्थान सरकार ने फसलों की जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने का निर्णय लिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने असामान्य वर्षा से फसलों को हुए लगातार नुक़सान की जांचआगामी 10 दिवस के भीतर करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। 🌱कपास में गुलाबी सुण्डी कीट से हुए नुक़सान का भी दिया जाएगा मुआवजा कपास की फसल में गुलाबी सुण्डी कीट के प्रकोप से बहोत ज्यादा क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे बहोत सारे किसानों को नुकसान हुआ है। जिनमें 5 से 45 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। 🌱फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कीट रोग के प्रकोप के कारण कपास फसल का उत्पादन प्रभावित होने पर बीमित किसानों को नुकसान हेतु क्लेम दिया जाएगा। अभी खरीफ 2023 में कपास की फसल कटाई प्रयोग प्रक्रियाधीन है। इन प्रयोगों से प्राप्त औसत उपज आँकड़ों के आधार पर नियमानुसार किसानों को क्लेम दिया जाएगा। 🌱किसानों को किया गया 968.48 करोड़ रुपए के मुआवजे का भुगतान वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में राज्य में घटित प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा, ओला वृष्टि, पाला एवं शीतलहर से प्रभावित 10.61 लाख पात्र किसानों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) नॉर्म्स के अनुसार 968.48 करोड़ रुपए का कृषि आदान अनुदान वितरित किया गया है। साथ ही, वर्ष 2022-23 रबी के 1895 करोड़ के बीमा क्लेम किसानों को वितरित किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 रबी के लम्बित बीमा क्लेम किसानों को शीघ्र वितरित कराये जाये। 🌱बाढ़, पाला, ओला वृष्टि एवं सूखे से हुए नुकसान के लिये दिया गया मुआवजा राज्य में बाढ़ से प्रभावित 7.72 लाख किसानों को 563.03 करोड़ रुपए, पाला/शीतलहर में 2.65 लाख किसानों को 375.72 करोड़ रुपए, ओला वृष्टि में 6762 किसानों को 13.13 करोड़ रुपए एवं सूखा में 17089 किसानों को 16.60 करोड़ रुपए की सहायता उपलब्ध कराई गयी है। वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के पात्र किसानों को डीएमआईएस पोर्टल के माध्यम से सहायता प्रदान की जा चुकी है। 🌱स्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
22
1