AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों को महज 3 दिन में मिल जाएगा फसल का भुगतान, और कई अन्य सुविधाएं!
कृषि वार्ताAgrostar
किसानों को महज 3 दिन में मिल जाएगा फसल का भुगतान, और कई अन्य सुविधाएं!
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने एक अहम फैसला लिया है। कि किसानों की उपज खरीदने के बाद उसका भुगतान महज 3 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। सरकार के इस बड़े फैसले ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। उनका कहना है कि किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार हमेशा आगे खड़ी है। _x000D_ किसानों को 3 दिन के भीतर मिलेगा भुगतान_x000D_ कृषि मंत्री कैलाश चौधरी के मुताबिक, पहले किसानों से उपज खरीदने के बाद फसल का भुगतान करने में महीने भर का समय लग जाता था। अब ऐसा नहीं होगा, इस बार किसानों से उपज खरीदने के महज 3 दिनों के भीतर दामों का भुगतान कर दिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट जल्द ही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। कैलाश चौधरी का कहना है कि इस संकट की घड़ी में किसानों का कोई भी काम रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही लॉकडाउन में कृषि संबंधी तमाम कार्यों को जारी रखा जाएगा। _x000D_ किसानों को फसल बेचने में नहीं होगी दिक्कत_x000D_ केंद्र सरकार ने सरसों और चना की खरीदी बढ़ा दी है। पहले किसान से 1 दिन में 25 क्विंटल की खरीद होती थी, लेकिन अब 40 क्विंटल तक खरीदी जाएगी। इससे किसानों को फसल बेचने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। _x000D_ मोदी सरकार देगी किसानों का साथ_x000D_ इस संकट की घड़ी में किसानों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है। इसके अलावा किसानों को फसलों के उचित दाम भी दिए जा रहे हैं।_x000D_ स्रोत:- Agrostar, 16 अप्रैल 2020 _x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_ _x000D_
432
0
अन्य लेख