AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कपास में फूल, कलियां और फलों को गिरने से रोकने के लिए !
एग्री डॉक्टर सलाहएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
कपास में फूल, कलियां और फलों को गिरने से रोकने के लिए !
👉किसान मित्रों, पोषक तत्वों की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण, फूल, गुडिया एवं फल गिरने लगते हैं। साथ ही साथ जलवायु परिवर्तन, कीटों काप्रकोप और रोगों का संक्रमण पौधों के फूल, गुड़िया एवं फलों तक पोषक तत्वों के प्रवाह में बाधा डालते हैं। फूलों के खिलते समय बढ़ते तापमान या अधिक बारिश के कारण, परागण न हो पाने की वजह से भी फूल, गुड़िया एवं फल गिरते हैं। देरी से बोई गई फसलों में यह समस्या अधिक होती है। इसी तरह, बरसात के मौसम के दौरान बारिश में कमी होने के कारण नमी कम हो जाती है। जिसकी वजह से भी गुडिया, फूल और फल गिरने लगते हैं। 👉नियंत्रण के लिए, 👉रोगों एवं कीटों की निगरानी करें और साथ ही अल्फा नेफ़थिल एसिटिक एसिड (NAA) 4.5% एस.एल. @ 88.8 मिली 400 लीटर पानी के साथ प्रति एकड़ छिड़काव करें। स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 👉प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
2
0
अन्य लेख