AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कपास के उत्पादन में 13.62 फीसदी की वृद्धि का अनुमान
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
कपास के उत्पादन में 13.62 फीसदी की वृद्धि का अनुमान
पहली अक्टूबर से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है। अक्टूबर-नवंबर में पांच लाख गांठ कपास के निर्यात सौदे हो चुके हैं, जबकि इतनी मात्रा में ही आयात भी हो चुका है। कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) के दूसरे अनुमान के अनुसार कपास का उत्पादन 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल केवल 312 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। सीएआई ने कुछ राज्यों में उत्पादन अनुमान में बदलाव किया है। एसोसिएशन के मुताबिक उत्तर भारत में पैदावार 2.50 लाख गांठ कम होकर पहले अनुमान 65.5 लाख गांठ के मुकाबले 63 लाख गांठ रह सकती है। वहीं मध्य क्षेत्र में उत्पादन एक लाख गांठ कम होकर 196 लाख गांठ की जगह 195 लाख गांठ रहने का अनुमान है। सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन के पहले दो महीनों अक्टूबर-नवंबर में कपास का निर्यात 5 लाख गांठ का हुआ है, जबकि इतनी मात्रा में ही आयात भी हो चुका है। कपास का आयात चालू सीजन में घटकर 25 लाख गांठ ही होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 32 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ था। स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 12 दिसंबर 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
104
0