AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ओले से नुकसान फसलों का दिया जाएगा मुआवजा!
समाचारAgroStar
ओले से नुकसान फसलों का दिया जाएगा मुआवजा!
👉बीते दिनों बारिश और ओला वृष्टि के कारण कई जगहों से फसल नुकसान के मामले सामने आए है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा राज्य प्रमुख है। किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत की जाएगी किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर फसलों को हुए नुक़सान की जानकारी दे सकते हैं। सरकार ने कहा है कि किसानों के फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। 👉इसके लिए किसानों को नुकसान हुई फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए किसानों को जरूरी दस्तावेज के तौर पर परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगा। 👉रबी फसलों को हुआ है नुकसान बीते दिनों हुई बारिश एवं ओला वृष्टि से रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं, दलहन और तिलहन फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मार्च से फिर से हरियाणा में मौसम बदलने के आसार हैं, आगामी 2-3 दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश एवं ओला वृष्टि होने की भी संभावना है। 👉किसान यहाँ दें फसल नुकसान की जानकारी आपकी फसल को नुकसान हुआ है तो आप जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही किसान अधिक जानकारी के लिए राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर भी कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। 👉स्त्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
18
1
अन्य लेख