AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है भारी नुक्सान!
मौसम की जानकारीAgroStar
ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है भारी नुक्सान!
▶ उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, उप - हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और केरल में छिटपुट बारिश संभव है. अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी. ▶ बारिश और ओलावृष्टि पर क्या है अपडेट? मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. ▶ यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गाोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर,श्रावस्ती, जौनपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ 30-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. इन जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं. ▶ स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
26
0