कृषि वार्ताAgrostar
एसबीआई एग्री गोल्ड लोन: किसानों के लिए सबसे कम ब्याज पर मिलेगा एग्री गोल्ड लोन!
कोरोना और लॉकडाउन की स्थिति में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई किसानों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है। बैंक ने किसानों के लिए एग्री गोल्ड लोन की योजना की शुरुआत की, जिसका लाभ करीब 5 लाख किसानों ने उठाया है। _x000D_
_x000D_
एग्री गोल्ड लोन योजना क्या है? _x000D_
एसबीआई की इस योजना के तहत किसान बैंक में सोने के गहने जमा करवा कर अपने मुताबिक लोन उठा सकता है। मगर किसान के नाम कृषि भूमि का होना अनिवार्य है, क्योंकि बैंक में उस कृषि भूमि की किताब की कॉपी जमा करनी होगी। इस लोन पर 9.95 प्रतिशत ब्याज 6 महीने के रूप में वसूला जाएगा।_x000D_
_x000D_
एग्री गोल्ड लोन योजना से लाभ _x000D_
एसबीआई के मुताबिक, इस योजना में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना पड़ेगा। _x000D_
सबसे खास बात है कि इस लोन में अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है। _x000D_
_x000D_
ऐसे करें लोन के लिए अप्लाई _x000D_
अगर किसी किसान को एग्री गोल्ड लोन योजना के तहत लोन लेना है, तो वह किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर अप्लाई कर सकता है। इसके अलावा किसान YONO ऐप से भी लोन के लिए अप्लाई कर सकता है। अगर किसी किसान को इस संबंध में अधिक जानकारी लेनी है, तो वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/hi/web/agri-rural/agriculture-banking/gold-loan/multi-purpose-gold-loan पर जाकर ले सकता है। _x000D_
_x000D_
अन्य जरूरी जानकारी_x000D_
बैंक में किसान द्वारा दिए गए सोने के आभूषण की जांच स्वर्णकार से कराई जाएगी। _x000D_
इस जांच में सोना जितना शुद्ध निकलेगा, उसके आधार पर ही लोन की राशि तय की जाएगी। _x000D_
_x000D_
स्रोत:- Agrostar, 28 अप्रैल 2020_x000D_
कृषि वार्ता में दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें, और अपने अन्य किसान मित्रों को शेयर करें। _x000D_