AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एग्री टूरिज्म को विकसित करने के लिए राजस्थान में खूब संभावनाएं : टी. जानकीराम
कृषि वार्तादैनिक भास्कर
एग्री टूरिज्म को विकसित करने के लिए राजस्थान में खूब संभावनाएं : टी. जानकीराम
36वीं राष्ट्रीय सब्जी फसल पर कार्यशाला का समापन राजस्थान में उद्यानिकी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और इसे एग्री टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाए और इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी जोड़ा जाए तो यह एक ऐतिहासिक पहल हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दुगुना करने के संकल्प को पूरा करने में भी उद्यानिकी काफी सहायक साबित हो सकती है। यह कहना है भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक टी. जानकीराम का। वे यहां सब्जी फसल की 36 वीं राष्ट्रीय कार्यशाला और ग्रुप मीटिंग के समापन के बाद भास्कर से बातचीत कर रहे थे।
एडीजी टी. जानकारी राम ने कहा कि राजस्थान में एथनिक सब्जियों का भी काफी चलन है, इनको विकास का रास्ता दिखाया जाए तो किसानों की आय को दुगुना कर सकते है। उन्होंने कहा कि थाइलैंड के एयरपोर्ट पर वहां की एथनिक सब्जियों का प्रदर्शन किया जाता है, ऐसा हम अपने यहां के एयरपोर्ट पर कर सकते हैं। इसे बिक्री के लिए रखने के साथ ही डेमो के लिए भी रखा जा सकता है। वैसे कर्नाटक में एथनिक सब्जियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे पर्यटन के लिए आने वाले लोग सीधा जुड़ सकते हैं। युवाओं को मिल सकता है रोजगार : टी. जानकी राम के साथ मौजूद पदमश्री से सम्मानित एवं राष्ट्रपति भवन में ओएसडी रह चुके उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्म सिंह ने कहा कि एग्री टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए तो राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के रोजगार का साधन खुल सकता है। उन्होंने कहा कि पॉली हाउस, ग्रीन हाउस या ओपन फार्म में नवाचार और एथनिक दोनों तरह की जानकारियों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यवस्था की जा सकती है। इसमें मामूली शुल्क लगाकर पर्यटकों को भ्रमण कराया जा सकता है। विशेष प्रचार के जरिए अन्य देशों से कृषि से जुड़े विशेषज्ञों और शोध छात्रों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। साथ ही स्थानीय स्कूली छात्रों, कृषि छात्रों के लिए भी ये उपयोगी हो सकते हैं। सन्दर्भ - दैनिक भास्कर २२ मई १८
4
0