AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एक ही दिन में 1.09 लाख किसानों का 250 करोड़ रु. का ऋण माफ
कृषि वार्तादैनिक भास्कर
एक ही दिन में 1.09 लाख किसानों का 250 करोड़ रु. का ऋण माफ
राज्य सरकार ने बांसवाड़ा से गुरुवार को अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी घोषणा किसान कर्जमाफी की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में एक लाख 9 हजार किसानों के कुल 250 करोड़ रुपए के कर्जमाफ किए
गए। राजे ने 28 किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अलावा नए ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र भी दिया। योजना में लघु एवं सीमांत किसानों के 30 सितंबर, 2017 तक के ओवरड्यू ऋण पर बकाया ब्याज और पेनल्टी माफ करने के बाद शेष बचे ऋण में से 50 हजार तक का कर्जा माफ किया गया है। इस योजना में ऐसे किसानों का भी कर्जा माफ किया गया है जो लघु एवं सीमांत नहीं हैं और जिनकी भूमि 2 हेक्टेयर से ज्यादा है। सन्दर्भ – दैनिक भास्कर १ जून १८
7
0