AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एक करोड़ 80 लाख लोगों को मिलेगा निःशुल्क बैग, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की घोषणा!
कृषि वार्ताJagran
एक करोड़ 80 लाख लोगों को मिलेगा निःशुल्क बैग, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की घोषणा!
👉🏻मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सूबे में एक करोड़ 80 लाख लोगों को कोटे की दुकान से सस्ता राशन ले जाने के लिए निश्शुल्क बैग दिया जाएगा। यह वितरण 80 हजार कोटे की दुकानों से होगा। यहां नोडल अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। 👉🏻उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पात्रजनों तक पहुंच रही हैं। सीएम ने कहा कि जिले के दौरे में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही संगठन के कार्यों की भी समीक्षा हुई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन के कमी की स्थिति बनी थी। इसको देखते हुए प्रदेश में 552 आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 215 से अधिक लग चुके हैं। देवीपाटन मंडल में 13 प्लांट लगने थे। इनमें से नौ निर्माणाधीन हैं। 👉🏻प्रदेश में अब तक पांच करोड़ सात लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। देवीपाटन मंडल में 28 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। 26 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है। मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 19 लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाने का रिकार्ड बना है। कांटेक्ट ट्रेसिंग इसी प्रकार से होती रही तो जल्द ही कोरोना जड़ से समाप्त हो जाएगा। सीएम ने संक्रमण रोकने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। स्रोत:- Jagaran, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
24
3
अन्य लेख