AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तर भारत में बारिश
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
उत्तर भारत में बारिश
उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में 15 मार्च को बारिश होगी और यह 16 मार्च तक जारी रहेगी। 17 मार्च को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना रहेगी। वहीं राजस्थान और कश्मीर में 1018 हेप्टापास्कल हवा का दबाव रहेगा, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। गुजरात और उत्तरप्रदेश में हवा का दबाव 1016 हेप्टापास्कल रहेगा जिससे इन
राज्यों में थोड़ी ठंड होगी। 17 को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 18 मार्च को उत्तर भारत में ठंड कम रहेगी, हवा का दबाव 1014 हेप्टापास्कल बना रहेगा। 19 मार्च को हवा का दबाव घटकर 1010 हेप्टापास्कल हो जाएगा, जिससे ठंड में कमी और गर्मी का असर शुरू होगा। स्रोत - डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक) _x005F_x000D_ _x005F_x000D_ _x005F_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
43
0
अन्य लेख