AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना
31 मार्च को नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हवा का दबाव कम रहेगा जिससे इन राज्यों में बारिश की संभावना है। हवा का दबाव 1008 हेप्टापास्कल होने की वजह
से कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्यभारत में बारिश जैसा वातावरण बना रहेगा। 2 अप्रैल को पूरे भारत में हवा का दबाव 1010 हेप्टापास्कल रहेगा। 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक पूरे भारत में हवा का दबाव समान रहेगा। 5 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच ओले पड़ने की आशंका है। साथ ही 5 से 7 अप्रैल को नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है। डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक) यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
39
0
अन्य लेख