AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तर प्रदेश में सरसों की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 8200 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव!
कृषि वार्ताtv9hindi
उत्तर प्रदेश में सरसों की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 8200 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव!
👉🏻सरसों की ऊपज इस बार जमकर किसानों की जेबें भर रही है। इस सीजन सरसों दाना रिकॉर्ड कीमत पर बाजारों में बिक रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा की मंडी में भाव 8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय और निर्यात मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखा। 👉🏻तेल कारोबार के जानकारों के अनुसार, मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को लगभग चार-चार प्रतिशत की तेजी थी, जिसका स्थानीय कारोबार पर सकारात्मक असर हुआ। बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। आगरा-जयपुर की मंडी में सरसों के भाव में उछाल:- बाजार के सूत्रों ने कहा कि देश में सरसों की भारी मांग है जिसकी वजह से आगरा के सलोनी मंडी में सरसों दाना का भाव बढ़कर 8200 रुपये क्विन्टल हो गया, जबकि जयपुर मंडी में इसका भाव बढ़कर 7550 रुपये क्विन्टल हो गया। आयातित तेलों से सस्ता होने के कारण इसमें किसी अन्य तेल की मिलावट नहीं की जा रही जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को शुद्ध सरसों तेल मिल रहा है। 👉🏻इन सब कारणों से सरसों की भारी मांग है जिससे इसके तेल तिलहन कीमतों में पर्याप्त सुधार आया। सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष तिलहन किसानों को अपनी ऊपज के अच्छे दाम मिले हैं, जिसे देखते हुए आगे तिलहन पैदावार बढ़ने की पूरी संभावना है। सरकार द्वारा 4650 रुपये सरसों का सरकारी भाव तय किया गया है, लेकिन किसान लगातार से इससे कहीं अधिक दामों पर सरसों बेच रहे हैं। तिलहन के मामले में भारत दूसरे देशों पर निर्भर:- 👉🏻एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तिलहन के मामले में भारत अभी दूसरे देशों पर निर्भर है। यही वजह है कि सरसों की अच्छी पैदावार के बावजूद किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। खाद्य तेलों के इंपोर्ट पर सालाना 70,000 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च हो रहा है। फिलहाल राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी और पश्चिम बंगाल में ही सरसों की खेती प्रमुखता से होती है। हालांकि, सरकार ने सरसों की खेती के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। दिल्ली तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) 👉🏻सरसों तिलहन – 7405 – 7460 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। 👉🏻सरसों तेल दादरी- 15000 रुपये प्रति क्विंटल। 👉🏻सरसों पक्की घानी- 2385 -2435 रुपये प्रति टिन। 👉🏻सरसों कच्ची घानी- 2485 – 2585 रुपये प्रति टिन। 👉🏻खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- TV9 Hindi, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
20
5
अन्य लेख