कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
उत्तराखंड में अब खेती के लिए लीज पर ले सकेंगे जमीन
उत्तराखंड राज्य में अब कृषि के लिए लीज पर जमीन लेने में आ रहीं सारी अड़चनें दूर हो गई हैं। सरकारी जमीन का जिले स्तर पर रजिस्टर बनेगा और भूमि आवंटन के लिए टेंडर निकाला जाएगा। उत्तराखंड देश में पहला ऐसा राज्य हो गया है, जिसने खेती की जमीन को लीज पर देने के लिए नीति बनाई है। लीज पर जमीन देने के बदले संबंधित काश्तकारों को जमीन का किराया देना होगा।
राजभवन की मंजूरी के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अब कोई संस्था, कंपनी, फर्म या स्वयं सहायता समूह गांवों में खेती की जमीन को लीज पर ले सकता है। अधिकतम 30 एकड़ भूमि तीस साल की लीज पर ली जा सकेगी। विशेष परिस्थितियों में ज्यादा जमीन भी लीज पर ली जा सकती है।
स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 23 जनवरी 2020
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।