AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तरप्रदेश चुनाव अपडेट: कल इन जिलों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव!
कृषि वार्ताजागरण
उत्तरप्रदेश चुनाव अपडेट: कल इन जिलों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव!
👉🏻कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बावजूद त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर अनियमितताओं के बीच 18 जिलों में लगभग 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात बजेे से सायं छह बजे तक होना निश्चित था परंतु कई मतदान केंद्रों पर देर शाम सात बजे तक वोट डालने का काम जारी रहा। 👉🏻मतदान के चार चरण पूरे होने के बाद दो मई को सभी जिलों में एक साथ वोटों की गिनती करायी जाएगी।गांव में सरकार चुनने के लिए सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतार लगी थी। प्रात: नौ बजे तक मात्र दस प्रतिशत वोटर ही मताधिकार का प्रयोग सके थे परंतुु जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे मतदान की रफ्तार भी बढ़ती रही। पूर्वाह्न 11 बजे मतदान प्रतिशत 21 प्रतिशत हो गया था। जिसमें सहारनपुर, रामपुर, झांसी व रायबरेली में मतदान की रफ्तार तेज थी।निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को हुए मतदान में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,749 उम्मीदवारों के अलावा 81,747 ग्राम प्रधान पदाें के लिए 1,14,142 प्रत्याशियों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार मैदान में थे। ग्राम पंचायतों के कुल 186583 वार्डों में 107283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन स्थानों पर पुनर्मतदान की संस्तुति की गयी है। जिलेवार मतदान प्रतिशत:- 👉🏻अयोध्या -- 70, आगरा - 71.61 , कानपुर नगर-75, गाजियाबाद-74.33, गोरखपुर-70, जौनपुर-63.15, झांसी-80, प्रयागराज-75, बरेली-73.30, भदोही-63.81, महोबा-78, रामपुर-71, रायबरेली-68, श्रावस्ती-64, संत कबीरनगर-70, सहारनपुर-74.53, हरदोई-70, हाथरस-70.55, कुल औसत-71, नोट-निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के आधार वोट संख्या मेें परिवर्तन हो सकता है। 👉🏻जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार और पुलिस आयुक्त असीम अरुण भी बूथों का निरीक्षण करने निकले और सुरक्षा का अहसास कराया। जिले के 1994 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 9711 उम्मीदवार मैदान में हैं। 12.53 लाख मतदाता हैं। प्रधान के लिए 4485 उम्मीदवार , बीडीसी सदस्य के 3402, जिला पंचायत के 399 और ग्राम पंचायत के 1425 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में अपर श्रमायुक्त फैसल आफताब को प्रेक्षक बनाया गया है। 👉🏻प्रधान पद के 3,621 उम्मीदवारों के अलावा 2461 बीडीसी, 311 जिला पंचायत सदस्य व 1270 ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं। प्रधान के 463, जिला पंचायत सदस्य के 24, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599 पदों के लिए मतदान मतदान हो रहा है। 👉🏻जिला पंचायत के 34 और ग्राम पंचायत के 8504 सदस्यों के पद हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1300150 मतदाता हैं। 898 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2127 बूथ हैं। इनमें 274 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 266 संवेदनशील, 326 अति संवेदनशील और 32 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 10210 कर्मचारी लगाए गए हैं। 👉🏻इन जिलों में मतदान : सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, प्रयागराज, महोबा, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर व भदोही। 👉🏻खेती तथा खेती संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी क्लिक ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 करें। स्रोत:- Jagran, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
8
1
अन्य लेख