AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
इस वर्ष के लिए यह हैं गन्ने की सबसे अच्छी किस्में!
सलाहकार लेखकिसान समाधान
इस वर्ष के लिए यह हैं गन्ने की सबसे अच्छी किस्में!
गन्ने की सबसे अच्छी किस्में:- 👉🏻देश में नगदी फसलों में कपास के बाद गन्ने की खेती प्रमुखता से की जाती है | इसकी खेती उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में होती है | भारत में गन्ने का औसतन उत्पादन 64.5 टन प्रति हैक्टेयर है, जो दुसरे देशों से काफी कम है | हवाई नामक देश में गन्ने का औसत उत्पादन 121 टन प्रति हैक्टेयर है जो भारत की तुलना में बहुत अधिक है | इसका प्रमुख कारण गन्ने की प्रजातियों का उत्पादन क्षमता कम होना है | गन्ने की प्रजातियाँ गन्ने की धुरी होता है, इस पर ही गन्ने के उत्पादन के साथ–साथ चीनी तथा शर्करा उताप्दन निर्भर करती है | किसान समाधान वर्ष 2020-21 के के लिए गन्ने की श्रेष्ठ किस्मों की जानकारी लेकर आया है | इस वर्ष में गन्ने की सबसे अच्छी किस्में एवं उनकी विशेषताएं:- को. – 0238 (करण-4):- 👉🏻गन्ने की यह किस्म गन्ना उत्पादन तथा चीनी उत्पादन में अव्वल है | इस किस्म का विकास भारतीय कृषि अनुसंधान परियोजना–गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, करनाल से किया गया है | इस किस्म को अगेती गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है | यह किस्म किन राज्यों के लिए है ? 👉🏻गन्ने की यह किस्म भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के लिए विकसित की गई है | भारत उत्तर–पश्चिम के राज्य हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी व केन्द्रीय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा राजस्थान में उसकी खेती की जा सकती है | गन्ने की यह किस्म कई प्रकार की जलवायु में सहनशील है | यह किस्म सूखे, जलभराव एवं लवणीय भूमि में भी बेहतर प्रदर्शन करती है | इस किस्म का उत्पादन कितना है ? 👉🏻गन्ने की यह किस्म उत्तर–पश्चिम क्षेत्र में बेहतर उत्पादन देती है | अखिल भारतीय समन्वय अनुसंधान परियोजना (गन्ना) के अंतर्गत इस किस्म की गन्ना की उपज 81 टन प्रति हैक्टेयर है | चीनी उत्पादन में और किस्मों से कम है | इस किस्म की गन्ने से चीनी उत्पादन 9.95 टन प्रति हैक्टेयर है, जबकि शर्करा में 17.99 प्रतिशत है | को. – 0118 (करण-2):- 👉🏻गन्ने की यह किस्म ज्यादा पैदावार एवं ज्यादा चीनी उत्पादन वाली अगेती किस्म है | इसके गन्ने हरे बैंगनी रंग के मोती प्रतिशंकुकार पेरियों वाले होते हैं | इसकी आँखें अंडाकार मध्यम अकार की होती है जो वृद्धि छल्ले को छुए हुए होते हैं | इसकी आँखे खांचा कम गहरा होता है व पत्राच्छाद पर कांटे होते हैं तथा क्लिक व पत्ती आधार के मध्य फासला नहीं पाया जाता है | यह किस्म किन राज्यों के लिए है ? 👉🏻गन्ने की यह किस्म भारत के उत्तर–पश्चिम राज्यों के लिए विकसित की गई है | देश के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों में इसकी खेती की जा सकती है | इस किस्म की उत्पादन कितना है ? 👉🏻इस किस्म की गन्ने की उपज तथा चीनी उत्पादन अधिक है | भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के परीक्षणों में को. – 0118 किस्म ने 78.2 टन प्रति हैक्टेयर गन्ना उपज दी है | चीनी के उत्पादन में यह किस्म 9.88 टन प्रति हैक्टेयर दर्ज करा चुका है, जबकि शर्करा उत्पादन में 18.45 प्रतिशत की मात्रा रखता है | 👉🏻खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Kisan Samadhan, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
4
2
अन्य लेख