AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
इस खेती से होगी एक हेक्टेयर में 3 लाख रुपए तक की कमाई।
नई खेती नया किसानAgrostar
इस खेती से होगी एक हेक्टेयर में 3 लाख रुपए तक की कमाई।
👉🏻हमारे देश में कई दशकों से औषधीय पौधों की खेती हो रही हैं। किसान इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवा बनाने में की जाती हैं और इसकी मांग हमेशा बानी रहती हैं। एक हेक्टेयर में 3 लाख तक होगी कमाई - 👉🏻मेंथा के तेल का उपयोग दवाइयों के साथ साथ सौन्दर्य प्रसाधनों और सुगंध के लिए भी किया जाता हैं। एक हेक्टेयर में लगाई गयी मेंथा की फसल से 150 किलो ग्राम तेल निकलता हैं। समय से रोपाई, सिंचाई और उर्वरको के इस्तेमाल से मेंथा की खेती की जाए तो तेल का उत्पादन 250 से 300 किलो ग्राम तक पहुंच जाता हैं। 👉🏻मेंथा का तेल 1000 रूपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर बिकता हैं। इस तरह देखें तो अच्छा उत्पादन होने पर किसान एक हेक्टेयर से किसान 3 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते हैं। एक सीजन में किसी भी अन्य फसल से होने वाली कमाई से यह कई गुना अधिक हैं। 👉🏻मेंथा से तेल निकालने से पहले कटाई के बाद संयंत्र में ले कर जाते हैं। फिर कटी हुई मेंथा को कुछ समय के लिए फैला देते हैं। इससे पत्तियां पिली पर जाती हैं और वजन थोड़ा काम हो जाता हैं। इसके बाद इसे डिस्टिलेशन संयंत्र में भर कर गर्म किया जाता हैं। इस प्रक्रिया के दौरान मेंथा से तेल निकल आता हैं। बचे हुए अवशेष का इस्तेमाल खाद के रूप में किया जाता हैं। 👉🏻किसानों को सलाह दी जाती हैं की वे कटाई से 15 दिन पहले ही बंद कर दे। समय समय पर खेत की निगरानी की सलाह दी जाती हैं ताकि किट और रोग का नियंत्रण किया जा सके। मेंथा की फसल 100 से 110 दिन में तैयार हो जाती हैं। इससे किसान काम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। स्त्रोत:- Agrostar 👉🏻प्रिय किसान भाइयों दी गयी उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
15
1