AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
इम्युनिटी बढ़ाने के ये घरेलु उपाय दिला सकते हैं बीमारियों से छुटकारा!
एग्री डॉक्टर सलाहJansatta
इम्युनिटी बढ़ाने के ये घरेलु उपाय दिला सकते हैं बीमारियों से छुटकारा!
👉🏻इम्युनिटी लोगों के शरीर में किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने का काम करती है। इसलिए इसका मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, व्यस्त लाइफस्टाइल और काम के चलते लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जिसके कारण उन्हें कोई भी बीमारी आसानी से पकड़ लेती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना आज के समय में काफी चैलेंजिंग हो गया है। 👉🏻ऐसे में आप केवल इन घरेलू उपायों से अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं। यह उपाय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको चुस्त और दुरुस्त भी रखते हैं। 1- इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी: नींद इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होती है। क्योंकि कहा जाता है कि सोते समय इम्यून सिस्टम बीमारी से बेहतर तरीके से लड़ पाता है, इससे बीमारियां ज्यादा जल्दी ठीक होती हैं। ऐसे में जो लोग अच्छी और पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग केवल 6 घंटे की ही नींद लेते हैं, उन्हें खांसी, जुकाम जैसी बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से दिमाग और शरीर तो चुस्त-दुरुस्त रहता ही है, साथ ही यह आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। 2- प्लांट फूड्स बनाते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत: इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए पोषक आहार लेना चाहिए। इसके लिए फल, सब्जियां, मेवे और फलियां खाएं। क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, साथ ही ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। जिससे आपकी कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं. प्लांट फूड्स में पाए जाने वाले फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। 3-ज्यादा से ज्यादा पिए पानी: इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए हाइड्रेटेड रहना काफी आवश्यक है। क्योंकि पानी की कमी होने पर किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे आपको कई तरह की बीमारी होना का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। 4- हेल्दी फैट का करें सेवन: इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए हेल्दी फैट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में इम्यून रिस्पांस को बढ़ाते हैं। ऐसे में आप ऑलिव ऑयल और सैल्मन को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, कई बीमारियों को कंट्रोल करता है। यह शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। जो इम्युनिटी बूस्टिंग के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। 5-तनाव लेना करें कम: मनुष्य जितना भी तनाव लेता है, उसका असर उसके इम्युनिटी पर काफी पड़ता है। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण इम्यून सेल की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसकी वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन, योग और एक्सरसाइज करें। इससे आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। 👉🏻खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Jansatta, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
4
0