AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
इजराइल से खेती करना सीखेंगी महिला किसान
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
इजराइल से खेती करना सीखेंगी महिला किसान
उन्नत खेती के तरीके सीखने के लिए झारखंड सरकार ने 24 महिला किसानों को इजराइल भेजा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे नई तकनीकें सीख कर झारखंड में कृषि क्रांति की अगुआ बनेंगी। देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और पश्चिम सिंहभूम की 24 महिला किसान इजराइल गई हैं। मुख्यमंत्री ने महिला किसानों से कहा कि झारखंड के लिए यह बेहद गौरव का दिन है।
पारिवारिक जिम्मेदारियां संभालते हुए हमारी बहनों ने कृषि के क्षेत्र में भी उम्दा प्रदर्शन किया है। इजरायल में इन्हें उन्नत खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर ये अपने-अपने जिलों में मास्टर ट्रेनर बनकर अन्य किसानों को प्रशिक्षण देंगी। स्रोत - आउटलुक एग्रीकल्चर, 14 जनवरी 2019
0
0