कीट जीवन चक्रतमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
आम में फल मक्खी का जीवन चक्र
मैंगो फ्रूट फ्लाई भारत में आम की फसल का सबसे बड़ा नुकसानदायक कीट है। इस कीट के द्वारा फसल का लगभग 27 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो जाता है। मक्खियां अप्रैल और मई के महीनों में अर्ध पके और परिपक्व फलों पर हमला करती हैं।_x000D_
_x000D_
कीट की पहचान:_x000D_
• सूंडी - सूंडी का रंग पीला दिखाई देता है।_x000D_
• प्रौढ़ - प्रौढ़ पारदर्शी पंख के साथ हल्के भूरे रंग का होता है।_x000D_
क्षति की प्रकृति:_x000D_
• प्रौढ़ मादा अपने सुई जैसे भाग से पके फलों के छिलके के अंदर छेद करके अंडे देती है।_x000D_
• अंडे से मैगट निकल कर अर्ध-पकने वाले फलों के गूदे को खा कर सड़ा देते है। _x000D_
• संक्रमित फलों पर तरल पदार्थ की मात्रा देखी जाती है।_x000D_
• फलों पर ब्राउनिश सड़े हुए धब्बे दिखाई देते हैं।_x000D_
प्रबंधन_x000D_
• गिरे हुए संक्रमित फलों को इकट्ठा करें और उन्हें एक गड्ढे में दबा कर नष्ट कर दें। _x000D_
• कृमिकोष को ख़त्म करने के लिए गर्मियों में गहरी जुताई करें। _x000D_
• मिथाइल यूजेनॉल ल्यूर युक्त फेरमोन जाल के साथ मक्खियों की गतिविधि की निगरानी करें।_x000D_
स्रोत: तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी _x000D_
यदि आपको दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_