AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
आम का एन्थ्रेक्नोज समस्या के लक्षण और बचाव!
गुरु ज्ञानAgroStar
आम का एन्थ्रेक्नोज समस्या के लक्षण और बचाव!
आम का एन्थ्रेक्नोज :- ●आम की फसल में यह रोग कारक जीव- कोलेटोट्राइकम ग्लोस्पोराइड्स के द्वारा फैलता है इसे एन्थ्रेक्नोज को ब्लॉसम ब्लाइट के नाम से भी जाना जाता है। ●यह आम की फसल पत्ती धब्बा, फल सड़न और टिप ब्लाइट के रूप में दिखता है। ●यह रोग खेत एवं भण्डारण दोनों में गंभीर है। ●लक्षण:- पत्ती पर गोलाकार गहरे भूरे रंग का धब्बा दिखाई देता है। कवक का हमला कोमल अंकुर पत्ते भूरे रंग के होते हैं जो पत्ती पर गहरे गोलाकार धब्बे होते हैं और पत्ती की संरचना भी झुर्रीदार के रूप में परिवर्तित हो जाती है, प्रभावित भाग सूख जाता है और गिर जाता है। ●एन्थ्रेक्नोज रोग के लक्षण फलों में भी पाए जाते हैं लक्षणों का आकार फल की सतह पर 5 से 8 मिमी का गोलाकार धब्बा दिखाई देता है गोलाकार धब्बे के लक्षण का रंग गहरा भूरा से काला होता है ●अनुकूल परिस्थितियां:- संक्रमण के लिए इष्टतम तापमान 25°c और 95-97% सापेक्ष आर्द्रता पाई गई। प्रबंध:- बगीचे में लगे रोगग्रस्त टहनियाँ, पत्ते और फलों को हटा दें रोग को नियंत्रित करने के लिए फरवरी, अप्रैल और सितंबर के दौरान युवा पौधे में बोर्डो मिश्रण 0.6% का छिड़काव करें। या रासायनिक नियंत्रण के द्वारा कार्बेन्डाजिम 0.1% का छिड़काव करें ●भंडारण से पहले फलों को 15 मिनट तक 50-55 डिग्री सेल्सियस पर गर्म पानी से उपचारित करना चाहिए। ●स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
8
0