AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि वार्ताएग्रोस्टार इंडिया
आप भी पा सकते हैं 51000 रुपये, जानें कैसे?
👉बिहार सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 13 जिलों में जैविक काँरिडोर योजना चला रही है | यह योजना 5 वर्षों के लिए वर्ष 2017 से 2022 तक चलाई जाएगी | जैविक खेती में मिल रही सफलता के कारण बिहार राज्य जैविक मिशन की स्थापना की गई हैं | अभी तक इस योजना से राज्य के 187 किसान समूहों ने पंजीयन कराया है | जिसे जैविक खेती का सी.-1 प्रमाणपत्र दिया गया है | राज्य सरकार किसानों के बीच जैविक खेती के बढ़ावा और लोकप्रिय बनाने के लिए एक टैग लाइन तथा लोगो बनाने जा रही है | इसके लिए बिहार कृषि विभाग ने देश के सभी राज्यों से लोगो तथा टैगलाइन की मांगे हैं | अगर प्रतिभागी का टैगलाइन चयन कर लिया जाता है तो उसे पुरस्कार दिया जाएगा | इसकी पूरी जानकारी के लिए वीडियो में अंत तक बने रहें। स्रोत:- Agrostar India, 👉 प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
29
4
अन्य लेख