AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
विडिओअग्निटो हेल्थ
आइये जानते हैं जामुन खाने के फायदे!
1. पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। 2. मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। जामुन के बीज सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है। 3. मधुमेह के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए। 4. अगर किसी को दस्त हो रहे जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है। खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। 5. दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है। इसके बीज को पीस लीजिए। इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। 6. गठिया के उपचार में भी जामुन बहुत उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में आराम मिलता है। 7. जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढा होने से रोकती है क्योंकि यह एंटी एजिंग भी होती हैं। आप जामुन का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं । 8. याद्दाश्त बढ़ाने में भी जामुन खाना फायदेमंद होता हैं। 9. इसकी अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को अंत जरूर देखें।
स्रोत:- अग्निटो हेल्थ यदि आपको इस वीडियो में दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक और शेयर करें धन्यवाद।
18
0