AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि वार्तास्वराज एक्स्प्रेस, 25 मे 2020
अब फैलने लगा टिड्डियों का खतरा!
किसानों के सामने फसलों का दाम पाने की ही नहीं बल्कि फसलों को बचाने की चुनौती बढ़ती जा रही है। इसकी वजह हैं हरियाली की दुश्मन बनी टिड्डियां। भारत लगभग तीन दशक बाद टिड्डियों के भीषण हमले का सामना कर रहा है जो जून-जुलाई में और बढ़ने वाला है। राजस्थान के 16, मध्यप्रदेश के 15 और गुजरात के 10 जिलों के अलावा उत्तरप्रदेश के आगरा, बाँधा झांसी सहित 17 जिलों में फैलने का अनुमान है। टिड्डियां फसलों को खाकर कोहराम मचा रही हैं। टिड्डियों द्वारा सर्वाधिक नुकसान राजस्थान के किसानों का हुआ है। जिसकी वजह से कपास, बाजरा, सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। भारत सरकार ने इंग्लैंड सरकार से एरियल स्प्रेयर मांगाने समझौता किया है। UNK द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टिड्डियों का प्रकोप जून जुलाई में बढ़ने वाला है। अधिक जानकारी के लिए लिए आप इस वीडियो को पूरा देखें। स्रोत:- स्वराज एक्सप्रेस, 25 मई 2020 यदि आपको दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो, इसे लाइक करें एवं अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
3
0
अन्य लेख