AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब खेती के लिए सरकार देगी  50,000 रुपये!
योजना और सब्सिडीAgrostar
अब खेती के लिए सरकार देगी 50,000 रुपये!
👉सरकार ने किसानों की मदद के लिए परम्परागत कृषि विकास योजना को शुरू किया है। इस योजना के चलते किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के चलते किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 👉सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना बनाई है। यह सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है कि किसानों को कम लागत पर अधिक लाभ मिले और भूमि की उर्वरता कम न हो। हालांकि ज्यादातर किसानों को जैविक खेती कैसे होगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन इन सवालों का जवाब अब एक ही पोर्टल पर मिलेगा। परम्परागत कृषि विकास योजना में मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता - 👉केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, केंद्र सरकार ने 2015-16 से 2019-20 तक पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1,632 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। PKVY किसानों को जैविक खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये देगा। इसके तहत तीन साल के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जा रही है। इसमें से किसानों को 31,000 रुपये जैविक खाद, जैविक कीटनाशक और वर्मीकम्पोस्ट आदि खरीदने के लिए मिलते हैं। 👉परम्परागत कृषि विकास योजना में इन किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन - राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रबंधन के तहत निजी एजेंसियों को नाबार्ड के माध्यम से 63 लाख रुपये प्रति यूनिट की लागत से 33% वित्तीय सहायता मिल रही है। अब तक 2,10,327 किसानों ने जैविक खेती पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 7,100 स्थानीय समूह, 73 इनपुट आपूर्तिकर्ता, 889 जैविक उत्पाद खरीदार और 2123 उत्पाद पंजीकृत हैं। 👉परम्परागत कृषि विकास योजना के लिए कैसे करें आवेदन - ◾सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ◾इसके बाद होम पेज पर Apply Now पर क्लिक करें। ◾यहां पर आवेदन फॉर्म खुलेगा। ◾इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें। ◾इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करें। ◾इसके बाद आप सब्मिट बटन पर क्लिक करें। ◾इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। स्रोत:-Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
30
6
अन्य लेख