AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब किसानों की आय होगी डबल!
कृषी वार्ताAgrostar
अब किसानों की आय होगी डबल!
पीएम किसान: 24000 रूपए सलाना देने की मांग। 👉🏻राजस्थान के सीएम ने पी एम किसान योजना के तहत सलाना मिल रही 6000 रूपए की रकम को बढ़ा कर 24 ,000 करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान परिवारों को दी जाने वाली राशि को बढ़ा कर 2000 रूपए प्रतिमाह करने की जरुरत हैं। मुख्यामंत्री ने किसानों की आय बढ़ने के लिए मनरेगा, ग्रामीण विकास और कृषि के बजट में पर्याप्त बढ़ोतरी करने की मांग उठाई हैं। राजस्थान के किसानों के लिए क्या किया ? 👉🏻सीएम ने बताया की राजस्थान सरकार प्रत्येक किसान परिवार को बिजली बिल सब्सिडी के रूप में 1000 रूपए प्रतिमाह का लाभ दे रही हैं। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022 -2023 से अलग कृषि बजट लागु किया हैं। किसानों की सुविधा के लिए समग्र कृषि पोर्टल विकसित किया हैं, उन्होंने कहा की कृषि सम्बंधित सभी योजनाओ पर केंद्र सरकार को अपनी हिस्सेदारी बढ़ा कर 75 % करनी चाहिए। प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना तथा बाजार हस्तक्षेप योजना में संसोधन की मांग करते हुए हानि सीमा 25 % से अधिक होने पर उसका भार राज्य सरकार पर डालने के प्रावधान को समाप्त करने की मांग हैं। स्त्रोत:- AgroStar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
65
4
अन्य लेख