AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब इन आधुनिक यंत्रों से करें फसल अवशेष प्रबंधन !
सलाहकार लेखकिसान समाधान
अब इन आधुनिक यंत्रों से करें फसल अवशेष प्रबंधन !
किसान भाई कटाई के पश्चात् इन यंत्रों की मदद से करें फसल अवशेष प्रबंधन एवं मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाएं | सरकार फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के लिए 50-80 प्रतिशत की दर से सब्सिडी मुहैया करा रही है। इन मशीनों से फसल अवशेष को मिट्टी के साथ मिश्रित करने में किसानों को मदद मिलती है, जिससे इसे और ज्‍यादा उत्‍पादक बनाना संभव हो पाता है। किसान समूहों को विशिष्‍ट जरूरतों के अनुसार फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी की सहायता लेने हेतु कृषि मशीनरी बैंकों की स्‍थापना करने के लिए परियोजना लागत के 80 प्रतिशत की दर से वित्तीय मदद मुहैया कराई जा रही है। -:फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपयुक्त यंत्र (मशीनें ):- सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट:- यह यंत्र कम्बाइन हार्वेस्टर में अटैच किया जाता है| जो कम्बाइन द्वारा कटी गयी फसल के अवशेष को छोटे–छोटे टुकड़ों में करके खेतों में विखेर देता है| जिसमें फसल अवशेष को आसानी से मृदा में मिलाया जा सकता है | फलस्वरूप फसल अवशेष को जलाना नहीं पड़ता और मृदा की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है | इस यंत्रों की कीमत 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 50 हजार तक होती है | शेरडर:- यह पेड़–पौधों के अवशेष को काट कर छोटे–छोटे टुकड़े कर देता है | इस उपकरण को ट्रैक्टर विधुत मोटर अथवा स्टेशनरी इंजन के माध्यम से आपरेट करते हैं| इस कृषि यन्त्र की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार से 1 लाख 40 हजार तक होती है | मल्चर:- यह कृषि यंत्र खेतों में फसल अवशेष या सनई, ढैंचा आदि खड़ी फसल को छोटे–छोटे टुकड़ों में काटकर मृदा को आवरण से ढक देता है, जिससे कि खेतों में नमी का संरक्ष्ण होता है। इस कृषि यंत्र की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार से 1 लाख 40 हजार तक होती है। श्रब मास्टर:- यह कृषि यंत्र खेतों में झाड़ियाँ एवं खर–पतवार को काटने के कार्यों में उपयोग में लाया जाता है, यह ट्रैक्टर से आपरेटर होता है इस कृषि यंत्र की कीमत लगभग 35 हजार से 45 हजार तक है | रोटरी स्लेशर:- यह कृषि यंत्र फसल अवशेष एवं झाड़ियों को जड से अलग कर छोटे–छोटे टुकड़ों में कर खेत में फैला देता है, यह कृषि यंत्र ट्रैक्टर आपरेटर होता है| इस कृषि यंत्र की कीमत लगभग 35 से 40 हजार तक होती है। कटर कम स्प्रेडर:- यह कृषि यंत्र फसल के अवशेषों को खेतों में बराबर से काटने और खेत में बराबर से फैलने का कार्य करता है, इस यन्त्र का प्रयोग 35 से 40 एच.पी. के ट्रैक्टर से किया जा सकता है | 2 एकड़ के खेत की पराली का प्रबन्धन 1 घण्टे में किया जा सकता है | इस यन्त्र की कीमत लगभग 40 हजार से 48 हजार तक होती है |
"स्रोत- किसान समाधान, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद। "
27
1
अन्य लेख