AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अनुमान से कम हो सकता है कपास का उत्पादन!
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
अनुमान से कम हो सकता है कपास का उत्पादन!
भारतीय कपास संघ (सीएआई) के अनुसार कपास का उत्पादन चालू सीजन में घटकर 335 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जो पहले के अनुमान के मुकाबले 5.25 लाख गांठ कम और पिछले साल की तुलना में 30 लाख गांठ कम है। प्रमुख उत्पादक राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में खरीफ सीजन में सामान्य से कम मानसूनी बारिश के कारण उत्पादन में कमी आई है। सीएआई अध्यक्ष अतुल एस. गणात्रा के अनुसार 31 दिसंबर तक उत्पादक मंडियों में कपास की 115.97 लाख गांठ ही आई है जबकि पिछले साल 142.50 लाख गांठ आई थीं।
निर्यात घटने की आशंका सीआईए के अनुसार 31 दिसंबर तक 17 लाख गांठ कपास के निर्यात सौदे हो चुके हैं और कुल 51 लाख गांठ के ही निर्यात का अनुमान है। वहीं, पिछले साल 69 लाख गांठ का निर्यात हुआ था। चालू सीजन में कपास का आयात 27 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 15 लाख गांठ का ही आयात हुआ था। गुजरात और महाराष्ट्र में उत्पादन कम सीआईए के अनुसार चालू फसल सीजन 2018-19 में गुजरात में कपास का उत्पादन 83.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल राज्य में 105 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र में कपास का उत्पादन पिछले साल के 83 लाख गांठ से घटकर 77 लाख गांठ होने का अनुमान है। हालांकि उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास का उत्पादन चालू सीजन में बढ़कर 60 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 56 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 07 जनवरी 2019
2
0