AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अदरक की फसल में पत्ती धब्बा रोग का संक्रमण!
एग्री डॉक्टर सलाहIISR
अदरक की फसल में पत्ती धब्बा रोग का संक्रमण!
पत्ती धब्बा रोग फाईलोस्टिक्टा जिंजीबरी के द्वारा होता हैं। यह रोग जुलाई से अक्टूबर के मध्य होता है। इस रोग की शुरुआत में पत्तियों पर सूखे पानी के धब्बे के रूप में होती है जो बाद में सफेद धब्बे के रूप में हो जाते हैं। जिसके चारों और गहरे भूरे रंग के किनारे होते हैं। यह धब्बे निरंतर बढ़ते है। इस धब्बे पर पानी की बूंद पड़ने से यह रोग और भी प्रभावी हो जाता है। इस रोग का प्रभाव पौधे की वृद्धि पर पड़ता है। इस रोग का नियंत्रण करने के लिए बोर्डेक्स मिश्रण 1% और मैन्कोजेब (0.2%) एवं कार्बेन्डाजिम (0.2%) का छिड़काव करना चाहिए। इस प्रोडक्ट को खरीदने के लिए ulink://android.agrostar.in/productdetails?skuCode=AGS-CP-141 अभी क्लिक करें।
स्रोत:- IISR,    प्रिय किसान भाइयों यदि दी गयी जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद।
4
0
अन्य लेख