AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अगले 5 दिन भी बारिश की संभावना , जानिए कब देगा मानसून दस्तक !
मानसून समाचारनवभारत टाइम्स
अगले 5 दिन भी बारिश की संभावना , जानिए कब देगा मानसून दस्तक !
👉 प्रदेश में प्री- मानसून के साथ मिलने लगी है राहत 👉 हुई 12 जिलों में बारिश , अभी 5 दिन और बरसात के आसार 👉 25 जून तक मानसून आने की संभावना 👉 प्रदेश में बीते सप्ताह गर्मी से हलकान प्रदेशवासियों को अब राहत मिलने लगी है। प्रदेश में बीते दिनों से प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लिहाजा बारिश से अब तापमान में हल्की ठंडक घोल दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 12 से अधिक जिलों में जमकर बारिश हुई है। यहां पारा 2 से 3 डिग्री लुढ़क गए हैं । बारां , करौली दौसा हनुमानगढ़ में कई इलाकों में 25 से 34 मिमी तक की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले 5 दिन में इसी तरह बारिश की संभावना है। यानी अभी लगातार प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं मानसून से पहले प्री- मानसून लोगों को राहत देता रहेगा। हालांकि 25 जून तक मानसून के राजस्थान में दस्तक देने की संभावनाएं है। 👉 जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी तीव्र थंडरस्टॉर्म (यानी तेज हवाएं 40-60 Kmph) के साथ बारिश की प्रबल संभावना अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी। 👉 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Navbharat Times, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। इस वीडियो में दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
21
3
अन्य लेख