AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून की संभावित हलचल
मानसून समाचारSkymet
अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून की संभावित हलचल
अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग तथा उससे सटे मध्य प्रदेश के हिस्सों सहित पूर्वी गुजरात में मॉनसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है।
उस दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बाकी बचे मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक व दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के हिस्सों में मॉनसून के सामान्य स्थिति में रहने की उम्मीद है। जबकि, देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून का प्रदर्शन कमजोर बना रह सकता है। संदर्भ : स्कायमेट यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
56
0