AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अगले 24 घंटे के मौसम पर एक नजर
मानसून समाचारSkymet
अगले 24 घंटे के मौसम पर एक नजर
मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, सीकर, रोहतक, चंडीगढ़, ऊना, अमृतसर, चूरू, कपूरथला और लुधियाना में है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों और उससे सटे बिहार के हिस्सों में एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में मानसून जोरदार रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मानसून सामान्य बना रह सकता है। पंजाब के उत्तरी भागों और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून में सुस्ती देखी जा सकती है। वहीं हरियाणा के ज्यादातर जगहों, पंजाब के कई भागों तथा दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। स्रोत – स्काईमेट, 10 जुलाई 2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
75
0