AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
चने की इल्ली होगी छु-मन्तर!
गुरु ज्ञानAgrostar
चने की इल्ली होगी छु-मन्तर!
👉यह चने की फसल का प्रमुख कीट है तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, व मध्य प्रदेश राज्यों में चने की फसल को 20-30 प्रतिशत तक की हानि पहुँचाता है। सामान्यतः चना फली भेदक नाम से जाना जाता है। सम्पूर्ण भारत में चना की फसल पर लगने वाला यह प्रमुख कीट है, जो निम्न प्रकार की फसलों को खा सकता है। 👉इस कीट का प्रकोप पत्तियों व पुष्पों की अपेक्षा फलियों पर सार्वधिक होता है। हरे रंग की लटें 1.25 इंच लम्बी होती है, जो बाद में भूरे रंग की हो जाती है। इस कीट की छोटी इल्ली फसल की कोमल पत्तियों को खुरच-खुरच कर खाती है व बड़ी इल्ली चना फलियों में गोलाकार छिद्र बनाकर मुँह अंदर घुसाकर दाने खा जाती है। इसकी एक इल्ली अपने जीवन काल में 30 से 35 दाने खा सकती है। अनुकूल वातावरण में इस कीट का प्रकोप चने की फसल को नष्ट कर देता है। इसलिए किसानों को समय रहते इनका नियंत्रण कर लेना चाहिए। 👉चने में इल्लियों का अधिक प्रकोप होने पर एग्रोस्टार का रैपीजेन नामक उत्पाद का प्रयोग करें बात करे इसमें रासायनिक तत्व के बारे में तो इसमें (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी)होता है। इसका प्रयोग फसलों में 60 एमएल /एकड़ की दर से 150 लीटर पानी में घोल कर अपनी चने की फसल में प्रयोग करें। 👉आप को बता दे एग्रोस्टार का रैपीजेन धान : तना छेदक, पत्ती मोड़क गोभी : डायमंडबैक मोथ कपास : अमेरिकन बॉलवर्म, चित्तीदार बॉलवॉर्म, तंबाकू की इल्ली गन्न : दीमक, अगेती तना छेदक , शीर्ष बेधक टमाटर : फल छेदक मिर्च : फल छेदक, तम्बाकू की सुंडी आदि फसलों में कीटो के आतंक को सफाया करने में सक्षम है। 🌱स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
2
0