AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कपास की पत्ती का लाल होना किस कारण होता है?
गुरु ज्ञानAgrostar
कपास की पत्ती का लाल होना किस कारण होता है?
👉🏻कारण - ▪️ कपास की पत्तियां आमतौर पर दो कारणों से लाल होती हैं। यदि हरा तेला का पूर्ण रूप से नियंत्रण नहीं होता है, तो पत्ती लाल और भंगुर हो जाती है। ▪️ दूसरा कारण पौधों के गुणधर्म में बदलाव, पर्यावरण की स्थिति और मुख्य/सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है। ▪️ यदि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है, तो फिर से लाल होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 👉🏻नियंत्रण - ▪️ रस चूसक कीट के नियंत्रण हेतु क्रुझर, किल-एक्स, उलाला इनका प्रयोग प्रकोप के अनुसार करे। ▪️ नाइट्रोजन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए इन उर्वरक को दिया जाना चाहिए। ▪️ यदि खेत में पानी जमा हो जाए तो उसे तुरंत खेत से हटा देना चाहिए। जल संचय के कारण मैग्नीशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी हो जाती है। स्त्रोत:- Agrostar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
7
0
अन्य लेख